ठेकेदार वेलफेयर संगठन का धरना दूसरे दिन भी जारी।
अनिल भंडारी
श्रीनगर : अपनी एक सूत्रीय छोटी निविदाएं आमंत्रित करने की मांग को लेकर अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर संगठन कीर्तिनगर ने अपना धरना जारी रखते हुए लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर दूसरे दिन भी तालाबंदी जारी रख विभाग व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई।
संगठन के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर का कहना है कि एक सोची समझी साजिस के तहत क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर अपने लोगो को कार्य दिलवाने के लिए बड़ी निविदाएं आमंत्रित की जा रही है जब भी संगठन इस तरह धरना प्रदर्शन करती है हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है लेकिन विभाग हर बार बड़ी निविदाएं आमंत्रित करता है जिससे विभाग में पंजीकृत छोटी श्रेणी के ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन व तालाबंदी का निर्णय लिया है ।वहीं विभाग केअधिशासी अभियंता डी पी आर्य ने अधीक्षण अभियंता नई टिहरी को इस आशय का एक पत्र प्रेषित किया है कि ताला बंदी से हो रहे राजकीय कार्यो के निष्पादन में व्यवधान हो रहा है उन्होंने बड़ी निविदाओं के स्थान पर छोटी निविदाएं आमंत्रित करने के लिए उच्च अधिकारियों से विमर्श की बात लिखी है।जिससे विभाग में पंजीकृत स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।आज धरना देने वालों में विनोद रावत,विपिन पंवार,भीमसिंह,सुरेंद्र सिंह,शीशपाल सिंह,अवतार सिंह,केशवानंद,बिक्रम बिष्ट,भगवान सिंह,रणबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे।
