डीआरडीओ हल्द्वानी ने क्यारकुली गांव में काश्तकारों को उन्नत बीज, खाद उपलब्ध करवाये।

मसूरी : रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान, डीआरडीओ हल्द्वानी के तत्वाधान में सीमावर्ती राज्य के किसानों तथा सैनिकों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उददेश्य के तहत ग्राम सभा क्यारकुली के ग्रामीणों को सब्जियों की विभिन्न प्रजाति के बीच उपलब्ध करवाये।
रक्षा जैव उर्जा अनुसंधान संस्थान डीआरडीओ हल्द्धानी सीमा से जुडे किसानों तथा सीमा पर तैनात सैनिकों को देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग देते रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में बाईब्रन्ट गांवों को विकसित करने की जरूरत  के लिए केन्द्र सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए विगत कुछ वर्षों से अनवरत उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में स्थानीय किसानों की समस्याओं को सुलझाने हेतु तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत क्यार कुली के काश्तकारों को सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज निःशुल्क वितरित किए गये। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में किसानों को खाद, कीट नाशक सहित अन्य कषि सम्बन्धी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराकर मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। डीआरडीओ हल्द्वानी के डिबेर हल्द्वानी बसंत भटट ने बताया कि डीआरडीओ की टीम ने मसूरी विधानसभा में बुरांशखण्ड क्षेत्र पंचायत के मोटी धार ग्राम पंचायत में बीजों आदि का वितरण किया। व उसके बाद टीम ने क्यार कुली भट्टा ग्राम पंचायत में बीजों आदि का वितरण किया गया। इन बीजों में मुख्य रूप से मटर, फूल गोभी, पत्तागोभी, टमाटर, धनिया, मूली, पालक, राई, मेथी बैंगन आदि के बीज जो कि आने वाले जाड़ों में उगाये जाते हैं शामिल हैं। इसके साथ ही लिक्विड यूरिया और लिक्विड एनपीके खाद मल्चिंग शीट आदि भी किसानों को दी गई। डिबेर की ओर से टीम में हल्के भाई मेहरा, हरेंद्र कुमार और गौतम कुमार शामिल रहे। क्यारकुली भट्टा ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत, सागर जदवान, करण कोटाल, निशा कोटाल, दीपांशु, राजन रावत, रोजी मन्यूड़ा, रजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल