Video – मसूरी में धूमधाम से मनाया गया “रक्षाबंधन समारोह”, 3000 से अधिक बहनों ने बांधा कृषि मंत्री गणेश जोशी को रक्षा सूत्र।

मसूरी : प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी के रक्षा बंधन कार्यक्रम में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर मंत्री जोशी ने  रक्षा बंधन के बहाने विपक्ष पर जोरदार तंज कसा वहीं आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को जिताने का भी आहवान किया।

नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित मंत्री गणेश जोशी रक्षा बंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के आने से पूरा सभगार खचाखच भर गया व जब जगह नहीं बची तो मुख्य सभागार के नीचे का सभागार भी महिलाओं से भरा रहा। इस मौके पर मसूरी के हर क्षेत्र से हर वर्ग व हर संगठनों जिसमें मुस्लिम महिलाएं, तिब्बत महिला कांग्रेस की महिलाओं सहित पूरी मसूरी से आयी महिलाओं ने अपने भाई गणेश जोशी को राखी बांधी व उन्होंने बहनों का उपहार दिए।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि जब वह पहली बार चुनाव लड़ने मसूरी आये थे तो वादा किया था कि अगर उन्होंने सेवा का मौका दिया तो वह भाई व पुत्र बनकर सेवा करेंगे। उन्होंने मसूरी की बहनों को नमन किया व कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है। जो बहने रक्षा सूत्र बांध रही है उन्हें विश्वास दिलाया कि वह हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे। भाजपा लगातार महिलाओं को आगे बढाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है व 2025 में दो लाख महिलाओं को लखपति बहने बनायेगे। वहीं जब विपक्ष आरोप लगाता था कि गणेश जोशी छाते बांटने से राजनीति करता है व कुछ कार्य नहीं करता लेकिन आज विपक्ष के पास अब कोई बहाना नहीं बचा, गणेश जोशी ने मसूरी के विकास के लिए अनेक बड़ी योजनाओं को लाकर साबित कर दिया कि वह मसूरी के विकास के प्रति हमेशा अग्रसर रहते हैं। चाहे पानी की योजना हो या आने वाले समय में जाम से निजात दिलाने के लिए सुरंग निर्माण की योजना हो। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हर परिवार के साथ उनके दुःख सुख में खड़े रहते हैं। यहीं कारण है कि आज पूरे शहर की बहनें राखी बांधने आती हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वह शीघ्र ही अधिकारियों की टीम मसूरी भेजेंगे ताकि महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्घ करवा सकें।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पंतंजलि के एमडी बालकृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से अपार संख्या में महिलाए रक्षा बंधन कार्यक्रम में आई है उससे साफ लगता है कि मंत्री गणेश जोशी को वह अपना भाई दिल से मानती हैैं। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का यह पर्व भाई बहन के अटूट प्यार का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी से ही स्वावंलबन हो सकता है, पतजलि इसका प्रसास कर रह रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस बड़ी संख्या में महिलाए यहां आई वह अदभुत है यह उनके कार्य का परिणाम है तथा अन्यों के लिए अनुकरणीय है।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने सभी अतिथियों व सभागार में आई सभी बहनों का स्वागत किया व सभी को रक्षा बंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने मंत्री जोशी से मांग की कि मसूरी की महिलाओं के हाथों को काम देने की मांग की ताकि महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो सके।

कार्यक्रम को पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गये जिसमें जौनसारी गायक सागर एवं टीम तथा रेशमा शाह ने अपने गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर निर्मला जोशी, अनीता जवाड़ी, अमित भटट, राजश्री रावत, सपना शर्मा, अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल