कपिल मलिक बने मसूरी मंडल के नमो ऐप संयोजक, जताया शीर्ष नेतृत्व आभार।

मसूरी : मसूरी मंडल का नमो ऐप संयोजक बनाए जाने पर  कपिल मलिक ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये एक अतिमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी ने उनको दी है,आगामी लोकसभा चुनाव में इस ऐप का बहुत महत्व रहेगा और काफी लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित कार्य एवम् जानकारी कार्यकर्ताओं को इसी ऐप के माध्यम से दी जाएंगी,साथ ही उन्होंने जनता से अपील की के सभी लोग नमो ऐप को डाउनलोड करके भारत सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं वा इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल