मुलकपति राजा रघुनाथ की हारूल मचा रही धूम, बनाल पट्टी के युवाओं बनाई रघुनाथ महाराज की हारूल।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : रवांई घाटी के देवो के महाराज राजा रघुनाथ की एक नई हारूल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुनी जा रही है और जिसे लोग पंसद भी खूब कर रहे हैं, मुलकपति राजा रघुनाथ विशेषकर बनाल क्षेत्र के आराध्य देव हैं और महाराज पुरे वर्ष भ्रमण करतें हैं बतादें पुरोला क्षेत्र के रामासेंराईं, कमलसेंराई क्षेत्र का का भी राजा रघुनाथ महाराज भ्रमण करतें हैं तो इसी पर आधारित यह हारूल जिसका फिल्मांकन पुजेली राजा रघुनाथ के मंदिर के सामने हुआ जिसमें उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, सुखदेव रावत, प्रदीप गैरोला सहित बनाल क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि मौजुद रहे और महाराज की हारूल के फिल्मांकन के साक्षी बने।
बतादें कि इस हारूल में लोक गायक राणा ने अपने मधुर स्वर में गाया है और संगीत पर प्रभुराम शर्मा ने सहयोग दिया है, हारूल में राजा रघुनाथ के पुजेली और गैर थान का वृतांत दिया गया है और बनाल क्षेत्र की प्रसिद्ध राजकीय देवलंग का भी गाने के माध्यम से बताया गया है कि कैसे महाराज राजा रघुनाथ उत्पति है और क्या खास मेले और त्योहार हैं यह इस गाने के माध्यम से बताया गया है।
राजा रघुनाथ की इस नई हारूल को बनाल क्षेत्र के युवाओं के द्वारा बनाया गया और इसका फिल्माकंन भी करवाया गया जिसमें युवा संगठन बनाल द्वारा अपने इष्ट को समर्पित यह गीत अरुण नौटियाल शास्त्री, नवदीप बडोनी , नमन रावत ,आशीष उनियाल ,धीरेन्द्र चौहान, राहुल बडोनी ,गिरीश सिंह ,
रोहित राणा , जगी रावत , शुभम नौटियाल ,आयुष बडोनी ,शोम गैरोला, बलवंत सिंह रावत( ग्राम प्रधान कोटी), बिशन सिंह रावत(रावत पुस्तक भंडार बड़कोट),शक्ति सेमवाल , नीरज चौहान, दीपक बिजलवान,अशीष राणा,अशीष कुमार ,गोलू चौहान , युवा संगठन बनाल सहित दर्जनों युवाओं का सहयोग रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल