कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आईसीआईसीआई बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का किया शुभारंभ।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आईसीआईसीआई बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देहरादून में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की 19 वीं शाखा खुलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को बताया कि देहरादून में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की 19 शाखाएं और पूरे प्रदेशभर में 44 शाखाएं है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी से प्रसन्नता व्यक्त की ओर बधाई शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर पूजा वर्मा, जोनल हैड संजीव शर्मा, रीजनल हैड मयूर सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल