महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने जाना कैबिनेट मंत्री जोशी की माता की कुशलक्षेम।

देहरादून : सोमावर को महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखण्ड आगमन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुंच कर उनकी माता से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री की माता का कुशल क्षेम जाना व उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी का सानिध्य उन्हें प्राप्त होता रहता है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी ने उनके परिवार को हमेशा अपने परिवार जैसा माना है और हर सुख दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल कोश्यारी का उनके स्नेह और सहयोग हेतु आभार प्रकट किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल