पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने SDM के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।
अनिल भंडारी
श्रीनगर : विधानसभा देवप्रयाग की विभिन्न समस्याओं को लेकर जवाब दो यात्रा के चलते आज पूर्व कबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने आज यहां पहुंच कर एसडीएम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह की माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा।
प्रेषित ज्ञापन में नैथानी ने आरोप लगाया है की वर्ष2018 से देवप्रयाग विधान सभा में सभी विकास कार्य ठप पड़े है जिसमे एनसीसी अकादमी, भू अध्यादेश, पानी की समस्या, बढ़ती हुई बेरोजगारी, देव स्थानम बोर्ड,महंगाई,लोस्तू बडियार में स्वीकृत महाविधालय, सड़क, बिजली, स्वास्थ्यसहित मूलभूत समस्याओं को लेकर उन्होंने पूर्व में भी इस आशय का ज्ञापन पूर्व में भी भेजा गया था लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस ने प्रत्येक न्यायपंचायत स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन अगस्त माह समाप्त होने पर भी उनकी मांगे नही मानी गई जिसके विरोध स्वरूप एक बार फिर से ज्ञापन दिया जा रहा है ज्ञापन प्रेषित करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रघुबीर भंडारी,लाल सिंह नेगी, लब्बु भाई, राकेश बिष्ट, श्याम लाल आर्य, दीपक सजवान ,दीपक थपलियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
