DM हिमांशु खुराना ने राजस्व स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक ली।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को राजस्व स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित राजस्व वादों, विविध देयकों की वसूली, आपराधिक मामलों, सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों एवं जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु जारी धनराशि का शीघ्र वितरण किया जाए। सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों का निर्धारित अवधि में निर्गत करना सुनिश्चित करें। परिवहन अधिकारी को ओवर स्पीड, ओवल लोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और आबकारी तथा खनन अधिकारी को निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान वाणिज्य कर, स्टांप तथा निबंधन, वन, खनन, भू-राजस्व, रेवेन्यू पुलिस, फौजदारी, शमन आदि मामलों की गहन समीक्षा की गई और संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल