आईएम विलेज गांव क्यारकुली भटटा में काश्तकारों को मसूर के बीज वितरित किए।

मसूरी : एनएफएसएम दलहन योजना के अंतर्गत आई एम विलेज चयनित क्यारकुली भटटा गांव के किसानों को जिला योजना के तहत डीआरडीओ के सहयोग से मसूरी के बीज का वितरण किया गया। वहीं कृषकों के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
क्यारकुली भटटा गांव में कृषि विभाग एंव भूमि संरक्षण इकाई सहसपुर के माध्यम से एनएफएसएम दलहन योजना के तहत कृषकों को मसूर के बीज का वितरण किया गया। वहीं एक दिवसीय कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी कृषि वैज्ञानिक संजय राढी ने कृषकों को खेती से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्षख् राकेश रावत ने कहा कि केद्र सरकार एवं राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत आईएम विलेज में चयनिक क्यारकुली भटटा गांव में किसानों को जिला योजना से 50 लाख के कृषि उपकरण वितरित किए गये वहीं 12 पॉली हाउस किसानों के लिए बनाये गये व लगातार हर मौसम में उगने वाले कृषि उपज के बीज भी निशुःल्क दिए जा रहे हैं। वहीं डीआरडीओ की ओर से सब्जियों के बीज व खाद वितरित की जा रही है। इसी कड़ी में पांच हजार से अधिक फलों के जिसमें सेव, खुमानी, अखरोट, पलम के पेड भी वितरित किए गये इसी के साथ ही गेहूं व दलहन के बीज भी वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, विकासखंड सहसपुर प्रभारी दिनेश कुमार चौहान, न्याय पंचायत प्रभारी केदार सिंह रावत, संदीप कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल