पंचायत उप-चुनाव के परिणाम घोषित, जिला पंचायत दिचली से माधुरी 391से हुई विजयी।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : दिचली वार्ड के जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में माधुरी देवी 391 मतों के अंतर से विजयी हुई हैं।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के पर्यवेक्षण में राइका चिन्यालीसौड़ में बनाए गए मतगणना केंद्र में सम्पन्न मतगणना में माधुरी देवी को 1529 वोट तथा पंकज कुमार को 1138 वोट प्राप्त हुए।

मतगणना सम्पन्न होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी जेपी तिवारी ने विजयी प्रत्याशी माधुरी देवी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल