भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई के नेतृत्व में हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन, महिलाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 500 महिलाओं ने प्रतिभाग किया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्षा अर्चना बागड़ी एवं महानगर महामंत्री सुषमा कुकरेती, अति विशिष्ट अतिथि मसूरी मंडल प्रभारी प्रियंका गुसांई के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया गया व बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में 33% आरक्षण प्रदान किया गया है, जिसमें महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के सुअवसर प्राप्त होंगे।
भाजपा मसूरी मंड़ल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने समस्त मातृशक्ति को नमन एवं वंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया। गीता कुमांई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के प्रति सकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अधिनियम का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है अर्थात भारतीय जनता पार्टी ने सदैव नारी को शक्ति स्वरूपा एवं वंदनीय माना हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत कर रहे सभी अतिथियों का व कार्यक्रम में पहुंची समस्त मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मंडल मंत्री अनीता धनाई, मसूरी महिला मोर्चा महामंत्री कमला थपलियाल, उपाध्यक्ष- सीता पंवार, गुड्डी देवी, जसोदा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रुक्मणी थापली,मीरा रमोला, राधा धनाई, रोशनी रावत, सोनी मुयाल, यमुना लेखवार, मीना टम्टा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल