आज (25 अक्टूबर) थत्यूड में रामलीला का शुभारम्भ।

रिपोर्ट – सुनील सजवाण

थत्यूड/जौनपुर : पौराणिक धार्मिक आस्था के प्रतिक प्रत्येक वर्ष आयोजित हाेने वाली जौनपुर के केन्द्र थत्यूड की रामलीला मंचन का शुभारम्भ आज 25 अक्टूबर 2023 रात्री 8 बजे से रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिती के सौजन्य से 14 दिवस हेतु विगत वर्षो की भांती इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। शुभारम्भ दिवस मे मुख्य अतिथी व्यापार मण्डल थत्यूड के अध्यक्ष अकबीर पंवार रहेगें।
रामलीला समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल व सचिव सुनील सजवाण ने बताया की इस वर्ष भी रामलीला मैदान से मंचित होने वाली रामलीला को एस सजवाण प्रोडक्शन डिजिटल चेनल के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारित किया जाएगा रामलीला मंचन मे रामलीला मंचन मे क्षेत्र की सामाजिक व राजनैतिक व अन्य गणमान्य जनो को भी आमन्त्रित किया जाएगा।
रामलीला समिती मे मुनिम प्रधान, कमल किशोर नौटियाल, राम प्रकाश भट्ट , प्रवीन पंवार, हरिलाल , गुरू प्रसाद , सन्दीप शाह, आदी लोग सम्मलित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल