बड़कोट पुलिस ने माँ से बाजार में बिछडी बच्ची को किया माँ के सुपुर्द।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : थाना बड़कोट पर नियुक्त एस0आई0 सतवीर सिंह व कानि0 राकेश सिंहं कस्बा बाजार गश्त ड्यूटी में मामूर थे, ड्यूटी के दौरान उनको बडकोट मुख्य चौराहा पर एक नन्ही बच्ची दिखाई दी, जिस पर वह तुरन्त बच्ची के पास पहुँचे तथा बच्ची को थाने पर लाकर उसके बारे में जानकारी जूटाते हुये, बच्ची की माता को थाने पर बुलाकर बच्ची (शानवी पुत्री अनुज निवासी आईटीआई गली बड़कोट, उम्र ढाई वर्ष) को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया, बच्ची की मां द्वारा पुलिस का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि वह कुछ सामान खरीदने घर से बाजार आयी थी साथ में अपनी बच्ची को भी लायी, दुकान पर सामान खरीदते समय बच्ची अचानक बाहर चली गयी, उनके द्वारा बच्ची को इधर उधर ढूंढा गया बच्ची न मिलने पर वह काफी परेशान हो गये थे। पुलिस द्वारा मां को आगे से इस तरीके की लापरवाही न करने की हिदायत दी गयी।
