मसूरी – युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
मसूरी : कोतवाली में एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि एक युवक द्वारा युवती से साथ धमकाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया व आरोपी युवक द्वारा शादीशुदा होने के बावजूद युवती से मंदिर शादी की गई और जब पीड़ित युवती गर्भवती हुई तो उसका ज़बरदस्ती गर्भपात कराया। युवती ने आरोपी युवक पर आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने पीड़िता से करीब चार लाख रुपये भी लिए हैं।
वहीँ पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मु0अ0सं0 41/2021 धारा 376/313/406/494/504/506 में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गयी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी युवक का नाम विक्रम सिंह हाल निवासी कम्पनी गार्डन हैप्पीवैली मसूरी, उम्र 40 वर्ष बताया जा रही है।
वहीँ पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
