पुलिस अधीक्षक चमोली के कड़े निर्देश पर एसओजी की पैनी नजर में चढ़े वन्य जीव तस्कर, कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली : पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (IPS) द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी प्रभारी को मादक पदार्थो के तस्करों पर नकेल कसने के अतिरिक्त वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए अपराध को अंजाम देने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर सभी प्रभारियों द्वारा लगातार चैकिंग एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए संदिग्धों पर सर्तक नजर रखी जा रही है।

एसएसपी के आदेश के अनुपालन एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान को सफल बनाते हुए आज दिनांक 03/12/2023 को एसओजी चमोली व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत सिंह पुत्र पदम सिंह नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरी मृग (नर मस्क डियर) की कस्तूरा -1,वजन कुल 39.85 ग्राम,कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1,वजन कुल 4.22 ग्राम व अभियुक्त खीम सिंह पुत्र हयात सिंह दानू नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के कस्तूरा – 1, वजन कुल 40.27 ग्राम व कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1, वजन कुल 3.88 ग्राम के साथ बस स्टैण्ड कर्णप्रयाग के पास से जनपद से बाहर ऋषिकेश जाने से पहले धर दबोचा लिया। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 05 लाख है।

वन दरोगा विजय सिंह नेगी द्वारा उक्त की जांच कर कस्तूरी मृग की कस्तूरा व दांत होना बताया।

उक्त सम्बन्ध में अभियुक्तों से पूछताछ पर बताया गया कि वह वाण कनोल के जंगल में फांस लगाकर नर हिरन कस्तूरी मृग का शिकार करते थे और महंगे दामों पर बेचते थे।

जंगल में और कस्तूरी मृग को मार कर छिपा के रखने की जानकारी देने पर नंदप्रयाग वन रेंज के अधिकारी गणों द्वारा पूछताछ की जा रही है।
उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0- 54/2023 धारा-2/9//50/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

एक जिम्मेदार नागरिक बनें,वन्य जीवों की रक्षा करें व उन्हें नुकसान ना पहुचाएं ।
भरत सिंह पुत्र पदम सिंह ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष
2- खीम सिंह पुत्र हयात सिंह दानू नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष

बरामद_माल 02 कस्तूरा वजन 80.12 ग्राम व 02 दांत

अंतराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 05 लाख रूपये

उप0नि0 नवनीत भंडारी( प्रभारी एसओजी)
कां0 सलमान (एसओजी)
कां0 रविकांत(एसओजी)
कां0 राजेन्द्र (एसओजी

वन दरोगा विजय सिंह नेगी (नन्दप्रयाग रेंज)
वन आरक्षी रमेश सिंह (नन्दप्रयाग रेंज)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल