मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लेने तथा मोदी सरकार की जन – कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आव्हान।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित मसूरी विधानसभा के भाजपा के शहीद दुर्गा मल्ल मण्डल तथा श्रीदेव सुमन नगर मंडल की बैठक में प्रतिभाग किया गया।
बैठक में देश के साथ ही प्रदेश में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के राष्ट्रव्यापी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पार्टी पाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लेने तथा मोदी सरकार की जन – कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर बैठक में ” मोदी है ना ” अभियान के अंतर्गत 24 दिसम्बर को भाजयुमो द्वारा देहरादून में आयोजित होने वाली विशाल युवा पद यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर दायित्वधारी कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आर.एस परिहार, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, भूपेंद्र कठेत, चुन्नी लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल