अनुज तायल अध्यक्ष व संदीप अग्रवाल महामंत्री लगातार तीसरी बार चुने गए।

मसूरी : अग्रवाल महासभा मसूरी की बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के  त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर आम सभा की बैठक की गई। जिसमें संरक्षक मंडल ने वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से अनुज तायल को महासभा का तीसरी बार अध्यक्ष व संदीप अग्रवाल को तीसरी बार महामंत्री चुना।
वहीं महेश गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियो ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों के अनुरूप सर्व समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। महासभा के वरिष्ठ सलाहकार धन प्रकाश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया व अपेक्षा की कि आगे भी कार्यकारणी संस्था के हित में इसी तरह कार्य करती रहेगी। बैठक के अंत में अध्यक्ष अनुत तायल ने तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। जिस विश्वास से उन्हें चुना गया वह उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे व संस्था व समाज के हित में कार्य करते रहेंगे व पद की गरिमा को बनाये रखेंगे। बैठक में संरक्षक नीरज अग्रवाल, संरक्षक अशोक मित्तल, संरक्षक जय गोपाल गर्ग, सरक्षक कृष्ण गोपाल गुप्ता ने पदाधिकारियों को  नियुक्ति प्रदान की।

बैठक में अनिल गोयल टानू भाई, अशोक गोयल, संदीप गोयल हैप्पी वैली, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, रजत अग्रवाल, जयकुमार गुप्ता, आर डी गुप्ता, महिला सभा से अर्चना गोयल व युवा सभा से अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल