लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी जी का जन्म दिवस, राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

नौगाँव/पौंटी : प्रतिवर्ष लोक संस्कृति दिवस के रूप में 24 दिसंबर को मनाये जाने वाले उत्तराखंड आंदोलन के अग्रदूत स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी का जन्म दिवस राजकीय इंटर कॉलेज पौन्टी में धूमधाम से मनाया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं के दादा-दादी, नाना-नानी एवं गाँवों के बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया। विद्यालय प्रार्थना स्थानीय भाषा में संम्पन हुई। इसके पश्चात स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी जी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत प्रधानाचार्य भागमल धोनी द्वारा स्व0 इंद्रमणि बड़ोनी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। मंच का संम्पूर्ण संचालन स्थानीय भाषा में किया गया। विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में स्थानीय पोशाक पहन कर प्रतिभाग किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा स्थानीय वाद्य यंत्र ढोल-ढमाऊ के साथ स्थानीय लोकनृत्य, सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। ग्रामीणों, अभिभावकों ने भी सामुहिक नृत्य मे सम्मिलित होकर लोक संस्कृति दिवस कार्यक्रम मे चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम मे स्थानीय व्यंजन और पकवानों कोदा की दाणी, सीडे़, अस्के, सौं, पुरी, कोदे की रोटी, कड़ाली कु साग,कुचाई कु साग, झगोरे की खीर, बड़ील, लाल चरधान चावल, मारसा के लड्डू, कददू का रायता,चुल्लू, की चटनी, लगड़ी, धी, दही, चोक्खन, भुजेलु की बड़ी, चुड़ा, बुकोणा,आखड़ आदि की व्यवस्था की गई थी। जिसका सभी आमंत्रित अतिथियों ने शिक्षको, छात्र-छात्राओं के साथ मध्याह्न भोजन के रुप में लुफ्त उठाया। स्व0 इंद्रमणि बड़ोनी के जीवन चरित्र पर निबंध प्रतियोगिता भी की गई। कार्यक्रम अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित, व विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भागमल सिंह धोनी, अभिभावक संघ अध्यक्ष आकाश रौन्टा, आशीष रमोला, वीरेंद्र बसियाल, हरीराज, चन्द प्रकाश भट्ट, प्रदीप सिंह असवाल, विपिन सिंह चौहान सेतु वर्मा, विजय आर्य, राम राणा, अनमोल राणा, सनोज कुमार रवाल्टा, सीमा रावत, मुन्नी रावत, रीना पंवार,जगेन्दर जयाडा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल