ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से नये साल का जश्न मनाने आये पर्यटकों को हुई परेशानी।

मसूरी : ट्रांसपोर्टरों व बसों की देश व्यापी हड़ताल के कारण नये साल का जश्न मनाने आये पर्यटकों को वापस जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। व घंटों बस स्टैण्ड पर अपने सामान व परिजनों के साथ वापस जाने के लिए वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
बड़ी संख्या में पर्यटक नये साल का जश्न मनाने मसूरी आये लेकिन साल के पहले दिन ही देश भर के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल कर दी हालांकि हड़ताल का निर्णय पूर्व में लिया गया था लेकिन किसी को इस बात का ध्यान नहीं रहा जब सुबह नये साल का जश्न मनाकर वापस बसों से जाने के लिए बस स्टैण्ड पर आये तो बसे न मिलने के कारण परेशानी हुई। हालांकि टैक्सी एसोसिएशन इस हड़ताल में शामिल नहीं हुई जिस कारण पर्यटकों को अधिक पैसा खर्च कर वापस जाने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन उसके बावजूद भी बड़ी संख्या में पर्यटक बस स्टैण्डों पर परिवार व सामान के साथ परेशान होते दिखे। मेरठ से आये पर्यटक राम कुमार शर्मा ने बताया  िकवह परिवार के साथ नये साल का जश्न मनाने मसूरी आये थे लेकिन उन्हें हडताल के बारे में पता नहीं था, सुबह जब बस स्टैण्ड आये तो पता चला व परिवार व सामान के साथ घंटो बस स्टैण्ड पर इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब अधिक पैसा देकर टैक्सी से जाना पडेगा लेकिन देहराूदन से आगे किस तरह जायेगे यह समस्या परेशान कर रही है। दिल्ली से आये पर्यटक शैलेंद्र ने कहा कि हडताल के कारण देहराूदन पहुचने की चिंता सता रही है क्यों कि उनकी ट्रेन की बुकिंग है अगर समय से नहीं पहुचे तो समस्या हो जायेगी। वहीं हडताल के कारण मसूरी से देहराूदन व देहरादून से मसूरी सर्विस करने आने वाले लोगों को परेशानी हुई वे हर रोज बस से आते थे लेकिन बस न मिलने के कारण नौकरी पर जाने में परेशान हुए व कई लोग तो अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुच पाये। बताया जा रहा है कि हड़ताल तीन दिनों की है अगर हडताल समाप्त नहीं हुई तो और अधिक परेशानी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल