व्हीकल एक्ट के विरोध मे जनांदोलन की चेतावनी, बुध वार को पूरे प्रदेश में टैक्सी मैक्सी चक्का जाम।

मसूरी : केंद्र सरकार की नई व्हीकल एक्ट हिट एंड रन मामले में माहौल गरमाता जा रहा है जहां एक और देश के 10 राज्यों में ट्रक चालकों सहित प्राइवेट बसों आदि ने तीन दिवसीय चक्का जाम किया है वहीं उत्तराख्ंाड टैक्सी मैक्सी एसोएिशन ने भी बुध वार को आंदोलन का समर्थन करते हुए एक दिवसीय चक्का जाम करने की घोषणा की है।
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र सरकार ने हिट एंड रन कानून में संशोधन कर पांच लाख का जुर्माना व दस साल की सजा का प्रावधान किया है जो कि किसी भी स्थिति में तर्क संगत नहीं है। इसका विरोध किया जायेगा व पूरे प्रदेश में बुधवार को चक्का जाम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत बंद के समर्थन में टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन उत्तराखंड पूरा समर्थन कर विरोध में चक्का जाम किया गया है। वहीं अगर इसका हल नहीं निकलता तो आगे जो भी आंदोलन होगा उसमें पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिट एंड रन कानून सही है लेकिन पंाच लाख के जुर्माने की राशि व सजा का प्रावधान कम किया जाना चाहिए। टैक्सी मेक्सी एसोसिएशन के समर्थन में उतरने से उत्तराखंड में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है जिससे देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल