एसडीएम व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञाप दिया।

मसूरी : मजदूर संघ ने एसडीएम व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है वहीं चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो मजदूर संघ धरना, प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
मजदूर संघ ने नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी को कार्यालय अधीक्षक महावीर राणा व एसडीएम को तहसीलदार विनोद तिवाड़ी के माध्यम से समस्याओं के समाधान करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया हे कि शिफन कोर्ट के बेघर मजदूरों को अभी तक आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गई जबकि कुछ लोग आईडीएच व अन्य स्थानों पर रह रहे हैं, मांग की गई कि जिनकों आवास नहीं मिले उन्हें आवास दिए जायें व जो आईडीएच में रह रहे हैं उनका किराया नामा किया जाय। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आश्वासन दिया था कि आईडीएच में उनके भवन बनाये जायेगें जिसका शिलान्यास भी किया गया लेकिन आज तक वहां पर एक ईंट तक नहीं लगी। मांग की गई कि बेघर मजदूरों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराये जायें।

ज्ञापन में कहा गया कि बेकरी हिल कार पार्किंग गत वर्ष नगर पालिका ने अपने चहेंतों को दे दी जिससे मजदूरों में आक्रोश है। जबकि पूर्व में कार पार्किंग रिक्शा उन्मूलन के तहत मजदूर संघ मंत्री के नाम आवंटित की जाती थी जिसमें रिक्शा अन्मूलन श्रमिकों की हिस्सेदारी होती थी। मांग की गई कि बेकरी हिल कार पार्किग पूर्व की भांति मजदूर संघ मंत्री के नाम की जाय। इस मौके पर मजदूर संघ में मंत्री संजय टम्टा व सदस्य सोबन सिंह पंवार ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तों मजदूर संघ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। इस मौके पर मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान, विरेंद्र सिंह    डुगरियाल, हरदेव सिंह, गुडडू, धुरी लाल, युद्धवीर सिंह, गिरीश लाल, धनी शाह, महिपाल सिंह पंवार, पुष्पु लाल, खेमानंद नौटियाल, जगदीश लाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल