एसडीएम ने मालरोड में यातायात सुचारू करने को लेकर बैठक की।

मसूरी : उपजिलाधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने एसडीएम सभागार में मसूरी के टैक्सी संचालकों, स्कूटी संचालकों के साथ बैठक कर यातायात सुचारू करने पर मंथन किया व बैठक में आये सुझावों पर अमल करने व यातायात सुचारू करने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मालरोड वाहनों की लगातार बढती संख्या के कारण यातायात बाधित हो जाता है, जिसके कारण पैदल चलने वालों को परेशानी होती है, इसके समाधान के लिए सभी संबंधित संगठनों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी से अनुरोध किया गया कि वे मालरोड सहित अन्य मार्गों पर यातायात के नियमों का पालन करे उसके बाद सख्ती की जायेगी। उन्होने कहा कि जो व्यावसायिक स्कूटियां है उनका संचालन वहीं से करने के निर्देश दिए गये हैं जहां उन्होंने पार्किंग दिखाई है अगर वह रोड पर खडी पायी गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसी तरह टैम्पों टेªवलर्स जो स्थान स्थान पर अवैध रूप से खडे रहते हैं उनको पार्किग में खडा करने को कहा जायेगा वहीं मालरोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए एक मार्गीय यातायात व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत मालरोड पर एक तरफ से वाहन आयेंगे व वापस कैमलबैक रोड से जायेंगे, इसका पहले सर्वे किया जायेगा ताकि परेशानी न हो उसके बाद इस व्यवस्था को लागू किया जायेगा। इसके साथ ही मालरोड के व्यवसायी जिनकी स्कूटियां मालरोड पर खड़ी रहती है उनसे अनुरोध किया जायेगा कि वे अपने वाहन मालरोड के बाहर ही छोड कर आये ताकि मालरोड संकरी न हो वहीं अगर किसी को समस्या व चलने में परेशानी है तो उस पर विचार किया जायेगा। बैठक में कई सुझाव आये उन पर भी विचार किया जायेगा। इसके साथ ही यह प्रसा किया जायेगा कि मालरोड से बाहर इन वाहनों को खडा करने का स्थान देखा जायेगा ताकि वे अपने वाहन वहां पर खडे कर सके। बाहर से आने वाली स्कूटियों को खडा करने के लिए भी स्थान चयनित किए जायेगे ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उददेश्य मालरोड से वाहनों की संख्या को कम करना है ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न हो। होटल एसोसिएशन से कहा गया है कि जो गेस्ट उनके यहां वाहन से आते है उन्हें होटल में ही पार्किंग उपलब्ध करायी जाय व जिनके पास पार्किंग नहीं है उन वाहनों को बाहर की पार्किंग में खडा करवाया जाय उन्हें मालरोड व अन्य रोड पर खडे नहीं होने दिया जायेगा। वहीं मालरोड पर टैक्सी स्कूटी को नहीं जाने दिया जायेगा।

बैठक में सीओ पुलिस अनिल जोशी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, के साथ ही टैक्सी कार एसोसिएशन के सचिव सुंदर पंवार, टैक्सी संचालक देवेन्द्र नौटियाल, मजदूर संघ आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल