मुख्यमंत्री ने BJP कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
January 26, 2024
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।