मसूरी पुलिस ने मोबाइल स्टोर से चोरी हुए मोबाइल फ़ोन किए बरामद, कार्यवाही जारी।

मसूरी : कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनॉक 13/02/2024 को दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय बलराज छाबड़ा निवासी समर हाउस कुलड़ी मसूरी द्वारा कोतवाली मसूरी आकर सूचना दी गई 4/5 .02.24 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान पर रखें मोबाइलो को चोरी कर लिया है। इस सूचना पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या – 7 / 24 धारा 380/ 457 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना महिला उप निरीक्षक ज्योति पंवार के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा अज्ञात चोर की तलाश में टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरो को चैक किए गए व सर्विलांस टीम की मदद ली गई तथा अभियुक्त की तलाश की गई मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14/02/24 को एक विधि विवादित किशोर से 6 मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए व बरामदगी के संबंध में अग्रीम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम-
1- अरविंद कुमार चौधरी प्रभारी निरीक्षक मसूरी
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा
3-महिला उप निरीक्षक ज्योति पंवार
4-कांस्टेबल प्रदीप गिरी
5-कांस्टेबल अमित रावत
6. कांस्टेबल सुधांशु

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल