जोशीमठ प्रथम वाहिनी आई टी बी पी जोशीमठ द्वारा सेवानिवृत हुए जवानों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों वी अधिकारियों द्वारा अपने सेवा निवृत जवानों का सम्मान कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। आई टी बी पी सुनील के कमांडेंट विजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय मुख्यालय के आदेश पर हर वर्ष फरवरी में आई टी बी पी से सेवानिवृत हुए जवानों का सम्मान किया जाता है। और उनकी हर समस्या को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। जिससे हमारे जवानों का हौसला बना रहे। द्वितीय कमांडेंट सुनील आदि अधिकारी गण ओर हिम् वीर उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल