रांवाई क्षेत्र के अधिपति भगवान जगन्नाथ शिव स्वरूप श्री कैलूमानसिर जी महाराज शिवरात्रि में देंगे अपने भक्तों को संतान प्राप्ति का वरदान।

उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट यमुनोत्री धाम) में महाशिवरात्री पर्व का महात्म्य जिस भी श्रदालु शिवभक्त को पता चलता है खुद को आने से नही रोक सकते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुथनौर के जो पुजारी नौटियाल बन्धु हैं उनके अनुसार जो भी श्रदालु सच्चे मन से भोलेनाथ जी की प्रिय रात्री शिवरात्री पर्व में यहाँ आकर कैलू मांसिर के पास मन्नत रखता है उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है, यहाँ तक की अनेक दम्पत्तियों को जिनको कई वर्षों से संतान सुख नही मिल रहा था उनको प्रभु कैलू मांसिर की कृपा से संतान प्राप्ति हुई है और ऐसे अनेक उदाहरण हैं, इसलिए यदि आप इस बार शिवरात्री पर्व में कहीं जाना चाहते हैं और फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सभी भक्त कुथनौर में आकर पुण्य लाभ पा सकते हैं और इस पल के साक्षी बने, आप सभी शिवभक्त आएं और प्रभु कैलू मांसिर और यहाँ के पुजारियों का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल