धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भोले के दर्शन किए।

मसूरी : भगवान भोले शंकर के विवाह पर्व के अवसर पर आयोजित महाशिवरात्रि का पर्व पारंपरिक रीति व विधि विधान के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी शिवालयों को सजाया गया और सुबह से ही महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा। वहीं लोगों ने ठंडाई व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित श्री प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दुग्ध और जलाभिषेक कर भोले शंकर से मनोकामनाएं मांगी इस दौरान महिला पुरुष और छोटे बच्चे भी भोले शंकर का आशीर्वाद लेते नजर वही मंदिर समिति की ओर से विशेष प्रसाद वितरित किया गया। कुलड़ी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री नाग देवता मंदिर व प्राचीन शिव मंदिर माॅसी फाॅल खेतवाला के साथ ही शहर के सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचे व भगवान भोले के दर्शन कर मनोकामना के लिए प्रार्थना की व प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कई स्थानों पर ठंडाई का विशेष आयोजन किया गया था। महाशिव रात्रि को लेकर पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना है व भगवान भोले के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। रुद्रप्रयाग से आए यशवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व सनातनियों के लिए विशेष महत्व रखता है और आज के दिन भोले शंकर का विवाह हुआ था जिसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु आरती ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व का अपना विशेष महत्व है और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महाकाल के भक्त हैं जो आज के दिन को धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया था। वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों में व्रत रखे व भगवान शिव की पूजा अर्चना की व परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं रात को पूजा के बाद व्रत तोड़ा व भोग ग्रहण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल