वन विभाग टीम ने कुंवा कफनौल मोटर मार्ग पर पकडे़ 10 कट्टों मे कांजल के 200 कटोरे, दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

उत्तरकाशी/बड़कोट : उप वनसंरक्षक अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के निर्देशानुसार आज दिनांक 6 मार्च 2024 को मुंगरसन्ती रेंज नौगांव के वन क्षेत्राधिकारी मुगलसंती रेंज संजीव कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 6 मार्च 2024 को वन विभाग के टीम द्वारा 2:50 बजे प्रात: में कुवां कफनौल मोटर मार्ग पर गस्त के दौरान वाहन संख्या UK 14 F2602 में कांजल के 200 कटोरे 10 कट्टो में अवैध रूप से अभिवहन करते हुए वाहन चालक लावलीतामा पुत्र करन बहादुर निवासी क्लेमटाउन देहरादून व प्रेम प्रकाश रावत पुत्र वृथ रावत निवासी क्लेमटाउन देहरादून को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध भारतीय वनअधिनियम 1927 के सुसंगत धाराओं में कार्यावाही की जा रही है। टीम में वन दरोगा अरविंद सिंह, ताराचंद, जवाहर लाल, वन वीट अधिकारी धनवीर सिंह चौहान, प्रियंका रावत वाहन चालक मोती राम, केदार सिंह इत्यादि वन कर्मचारी शामिल थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल