मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल।

देहरादून/हरिद्वार : आज ए. पी. अंशुमान, ADG, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा की। वर्ष 2015 से चलाये गये अभियानों में यह सबसे सफल अभियान रहा। अभियान में कुल 1370 गुमशुदाओं को बरामद किया गया, जिनमें 465 बच्चे, 391 पुरूष व 514 महिलाएं हैं। जनपद हरिद्वार द्वारा सर्वाधिक 272 व जनपद देहरादून द्वारा 269 गुमशुदाओं को बरामद किया गया।

गोष्ठी के दौरान अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों एवं बरामद गुमशुदाओं के परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा किए। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम प्रभारियों को ADG महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल