भाई बहन के पवित्र प्यार का पर्व रक्षा बंधन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

मसूरी : भाई बहन के असीम पवित्र प्यार का पर्व रक्षा बंधन पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया हालांकि भद्रा काल लगने के कारण बहनों को दोपहर तक भाई के हाथों में रक्षा सूत्र बांधने का इंतजार करना पडा।
रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बहने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है व उनकी दीर्घायु व समृद्धि की कामना करती है। वहीं भाई भी बहनों को सुरक्षा व सुख समृद्धि का आशीर्वाद देता है। मसूरी में रक्षा बंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन इस बार भद्राकाल लगने के कारण मुहुर्त दोपहर डेढ बजे के बाद का निकला व बहनों ने दोपहर बाद भाईयों की पूजा की पूजा की व मिष्ठान खिलाने के बाद उनके हाथों में रक्षा सूत्र बांधा व भाइयों की दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार दिए व उनकी सुरक्षा व सुख समृद्धि की कामना की।

इस पर्व को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। बहनें सुबह ही नहा धोकर तैयार हो गई थी व भाईयों को राखी बांधने की प्रतीक्षा करती रही ताकि शुभ मुहुर्त आने पर राखी बांध सकें।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल