कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया पर्यावरण मित्रों को सम्मानित।

देहरादून : देहरादून के वार्ड 8 सालावाला के चंद्रलोक कॉलोनी में स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठेत द्वारा आयोजित पर्यावरण मित्रों के सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार रूप देने का काम धरातल पर हमारे पर्यावरण मित्रों द्वारा किया जाता है, उनको दिया जा रहा है और सम्मान मात्र एक औपचारिकता है, जबकि वहां मन से सम्मान पाने के असल हकदार है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आरएस परिहार भूपेंद्र कठैत, जगदीश, एमएस पंथी, राजेश डोभाल, चंद्रगुप्त विक्रम, नरेंद्र खरोला, डॉ० वंदना आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल