माल रोड बेरियर पर हुआ हंगामा, पीआरडी जवान पर हाथापाई करने का आरोप।

मसूरी : शहर भगत सिंह चौक (पिक्चर पैलेस) बेरियर पर प्रतिबंधित समय पर वाहन को माल रोड पर लेजाने को लेकर पीआरडी जवान और एक युवक के बीच कहासुनी होने के बाद हाथापाई हो गयी। आरोप है कि पीआरडी जवान ने युवक को पहले माल रोड पर जाने से रोका फिर दो-तीन वाहनों को माल रोड पर जाने दिया, जब युवक ने पीआरडी जवान से पूछा कि उसे माल रोड पर क्यों नही जाने दिया गया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते हाथापाई हो गयी। युवक का आरोप है कि पीआरडी जवान ने उसपर हाथ उठाया, व तप्पड़ मारा।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक के पक्ष में बेरियर पर जमकर नारेबाजी की व हंगामा काटा, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस सभी को शांत कराते नज़र आई। देर रात खबर लिखे जाने तक भी बेरियर पर हंगामा होते रहा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल