नगर पालिका बड़कोट में प्रज्ञा पुराण कथा एवं 9 कुण्डीय गायत्री हवन महायज्ञ शुभारंभ।
रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : नगर पालिका बड़कोट मे व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा राणा लाॅज मे प्रज्ञा पुराण कथा एवं 9 कुण्डीय गायत्री हवन महायज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसका गुरुवार को विधिवत् रुप से शुभारंभ हुआ, शुरुआत राणा लाॅज से चंदेशवर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा के साथ हुई। प्रथम दिवस कथा अपराह्न दो बजे से पांच बजे सांय तक संपन्न हुई। कथा पश्चात भजन आरती, प्रसाद वितरण किया गया।
व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी मदन पैन्यूली ने बताया कि कई वर्षों से व्यापार मंडल बड़कोट धार्मिक आयोजन कराते आ रहे है, इस बार क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए तथा दैवीय आपदाओं में मृत आत्माओं की शांति के लिए व्यापार मण्डल अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुँज हरिद्वार की टीम के द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा व नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न करवाया जा रहा है ।
इस अवसर पर शांति कुँज हरिद्वार की टीम से सुनील शर्मा, रामबीर नेगी, हुकुम चंद, देबी सिंह , दिनेश, रामआसरे चौहान, जयस्वरूप बहुगुणा, राधा बलभ नौटियाल, शांति बेलवाल, एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह असवाल, मनोज अग्रवाल, दिनेश चौहान,अजय चौहान,महादेव उनियाल, मनजीत, पीटर, अवतार सिंह, नरेश अग्रवाल तथा सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।
