केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, बचदा द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा की।

हल्द्वानी : रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ‘बचदा’ की जयंती में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बच्ची सिंह रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उत्तराखंड के लिए उनके द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा की।

 

यहां भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बचदा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पार्टी कार्यालय में जन समस्याओं को भी सुना इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के समक्ष दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर दिशा निर्देश दिए। भाजपा कार्यालय में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर आए लोगों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री द्वारा तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए गए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल