Snowfall: कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, उत्तराखंड में आज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इससे पहले धाम में बर्फबारी से अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं आज प्रदेश में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
