जनगणना ड्यूटी में नही आने पर उपखंड जनगणना अधिकारी ने स्कूल प्रधानाचार्य को भेजा कारण बताओ नोटिस।

मसूरी : एसडीएम एवं उपखण्ड जनगणना अधिकारी मसूरी ने जनगणना 2027 के अंतर्गत अनुपस्थिति रहने के संबंध में झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल के प्रिसिंपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

उपखण्ड जनगणना अधिकारी मसूरी राहुल आनंद ने ओक ग्रोव स्कूल झड़ीपानी के प्रधानाचार्य को भेजे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि जनगणना 2027 के लिए अधिशासी अधिकारी को नगर पालिका परिषद मसूरी क्षेत्र के लिए चार्ज जनगणना अधिकारी और उपजिलाधिकारी को उपखण्ड जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया हैं । जिसके क्रम में जनगणना अधिनियम 1948 की धारा में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति के माध्यम से की गई हैं । जिसमें आपके संस्थान में कार्यरत अध्यापक / अध्यापिका को 6 अप्रैल को एचएलबी आवंटित करने एवं प्रगणक तथा सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रस्तावित प्रशिक्षण सात अप्रैल से संपादित करने के लिए पालिका में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे लेकिन 9 अप्रैल तक 4 दिनों के अंतराल के बाद भी आपके संस्थान से कोई भी अध्यापक / अध्यापिका उपस्थित नहीं हुए, जो स्पष्ट रूप से जनगणना अधिनियम 1948 द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अवहेलना है, जिस कारण से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्यक्रम में अनावश्यक एवं अनुचित विलम्ब हुआ हैं, जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई हैं। नोटिस में कहा गया कि अगले 24 घण्टे के अंदर स्पष्ट करें कि क्यों न आपके विरूद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 222 व 223 के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर दांडिक कार्रवाई शुरु की जाए । एसडीएम एवं उपखंड जनगणना अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । बताया कि जनगणना में ड्यूटी पर नही आने पर ईओ और उनके द्वारा प्रधानाचार्य को नोटिस दिया गया है ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल