13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम

चीन की 13 साल की तैराक और थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक को एशियन गेम्स 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया है.

नागोया (जापान): रविवार को एशियन गेम्स 2026 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) के नामों का ऐलान कर दिया गया. महिलाओं की कैटेगरी में चीन की 13 साल की स्विमिंग स्टार यू जिदी को ये अवॉर्ड दिया गया है, तो पुरुषों की कैटेगरी में थाईलैंड के 20 साल के धावक पुरीपोल बूनसन को MVP चुना गया है.

यू और बूनसन को 20वें एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. जिसमें उन्होंने कई गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ कई एशियन गेम्स और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए. इस इवेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों एथलीटों को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की ओर से 25,000 अमेरिकी डॉलर (24 लाख रुपये) भी दिए जाएंगे.

MVP चुनने वाले पैनल ने क्या कहा?
ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के पांच सदस्यीय पैनल ने एशियन गेम्स 2026 के MVP को चुना. पैनल के चेयरमैन तैयब इकराम ने कहा कि आइची-नागोया में हुए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों को चुनना मुश्किल काम था. यह एथलीटों के बेहतरीन प्रदर्शन और एशियाई खेलों में मुकाबले के ऊंचे स्तर का सबूत है. हमारे दोनों विजेताओं ने न केवल कई एशियाई खेलों के रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दुनिया भर में एशियाई खेलों के सुपरस्टार के तौर पर अपनी पहचान भी बनाई.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें यकीन है कि एशियाई खेलों में उनका प्रदर्शन 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए एक सीढ़ी साबित होगा. उन्होंने आइची-नागोया 2026 में दर्शकों और मीडिया पर गहरा प्रभाव डाला और उनके पास इस सफलता को आगे बढ़ाने और भविष्य में और भी गोल्ड मेडल जीतने का मौका है.’

China’s Yu Zidi competes in the final of the women’s 400m individual medley swimming event during the 2026 Asian Games at the Tokyo Aquatics Centre in Tokyo on September 23, 2026. (Photo by ANDREW CABALLERO-REYNOLDS / AFP)

13 साल की स्विमिंग स्टार यू जिदी
महिलाओं की कैटेगरी में MVP का अवॉर्ड पाने वाली चीन की सिर्फ 13 साल की यू जिदी ने स्विमिंग में तीन व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीती. उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में जीत हासिल की और इस दौरान तीन गेम्स रिकॉर्ड और एक एशियाई रिकॉर्ड बनाया.

यू जिदी के रिकॉर्ड
उनका पहला रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन 20 सितंबर को 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में हुआ, जब उन्होंने 2:05.08 का समय लेकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया. एक दिन बाद, यू ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में और भी शानदार प्रदर्शन किया. 2:06.10 के समय के साथ उन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाया और एशियाई रिकॉर्ड को भी बेहतर किया. उन्होंने 23 सितंबर को 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले को 4:28.56 में जीतकर गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की, जो एक और गेम्स रिकॉर्ड था.

चीन का एशियन गेम्स 2026 में दबदबा रहा. उन्होंने कुल 341 मेडल जीतकर पहले स्थान पर रहा. जिसमें 169 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.

Thailand’s Puripol Boonson (C), China’s Huang Youwen (R) and India’s Animesh Kujur compete in the men’s 200m final during the 2026 Asian Games at Nagoya City Mizuho Park Athletic Stadium in Nagoya, Aichi Prefecture on September 27, 2026. (Photo by DAVID GRAY / AFP)

20 वर्षीय धावक पुरीपोल बूनसन
वहीं पुरुषों की कैटेगरी में ये अवॉर्ड पाने वाले थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक बूनसन ने भी कई मेडल जीते. उन्होंने थाईलैंड के लिए 100 मीटर और 200 मीटर दोनों रेस में गोल्ड मेडल जीते. इस दौरान उन्होंने ​अपने अभियान के दौरान चार एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाए और एक एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी भी की.

पुरीपोल बूनसन के रिकॉर्ड
25 सितंबर को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में, बूनसन ने 9.90 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता और सेमीफाइनल में बनाए गए 9.91 सेकंड के एशियाई खेलों के रिकॉर्ड को बेहतर किया. दो दिन बाद, उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी जीत हासिल करके स्प्रिंट डबल पूरा किया. 19.88 सेकंड के उनके विजयी समय ने एक दिन पहले बनाए गए 20.10 सेकंड के उनके ही खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ा और एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की. बूनसन ने थाईलैंड की मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले टीम के सदस्य के तौर पर सिल्वर मेडल भी जीता, जिससे उनके लिए ये खेल बेहद सफल रहे.

Thailand’s Puripol Boonson stands next to a screen displaying his Asian record after winning the men’s 200m final during the 2026 Asian Games at Nagoya City Mizuho Park Athletic Stadium in Nagoya, Aichi Prefecture on September 27, 2026. (Photo by DAVID GRAY / AFP)

थाईलैंड का एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने 18 गोल्ड, 13 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज के साथ कुल 52 मेडल अपने नाम किए. जिसकी वजह से वो मेडल टैली में 7वें स्थान पर रहे.

MVP अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी
यू और बूनसन अब उन शानदार एथलीटों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें ये अवॉर्ड मिल चुका है. इसके पिछले विजेताओं में जापान के कोजी इतो (1998), कोसुके किताजिमा (2002 और 2014), चीन के पार्क ताए-ह्वान (2006), लिन डैन (2010), चीन की रिकाको इकी (2018) और किन हैयांग के साथ-साथ झांग युफेई शामिल हैं, जो 2022 में क्रमशः पुरुष और महिला विजेता थे.

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल