मसूरी – बारिश होने के बाद सर्दी बढ़ी, मौसम ने अचानक रंग बदला।

मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी में मौसम ने अचानक रंग बदल दिया व अब आसमान में बादल छाने व लगातार बारिश होने से कड़ाके की सर्दी के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया। जिसका प्रभाव व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर अभी नगर पालिका ने अलाव जलाने शुरू नहीं किए वहीं लोगों को आग के सहारे दिन काटने पड़ रहे हैं।


पर्यटन नगरी में मौसम के रंग बदलते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी। लगातार मौसम खराब होने से भले ही सूखी ठंड से लोगों का बचाव हो गया व सूखी ठंड के कारण होने वाले रोगों से थोड़ा राहत मिल गई लेकिन अब ठंड का प्रकोप लगताार बढता जा रहा है। जिस तरह से मौसम विभाग का अलर्ट है कि इस साल सर्दी अधिक समय तक पड़ेगी इससे ऐसा लग रहा है कि मसूरी में हिमपात भी शीघ्र शुरू हो जायेगा व लोगों को लंबे समय तक सर्दी से जूझना पडे़गा। लगातार बढ़ रही सर्दी का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है क्योंकि अभी स्कूल बंद नहीं हुए है और बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं। वहीं मजदूरों को भी परेशानी हो रही है क्यो कि अभी अलाव जलने शुरू नहीं हुए है जबकि नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि आगामी दस दिसंबर के बाद अलाव जलाना शुरू किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर इन दिनों मसूरी घूमने आये पर्यटक भी सर्दी व बारिश के कारण होटलों से नहीं निकले व जब बारिश रूकी तो बाजार में गर्म कपड़े खरीदते नजर आये। सर्दी बढ़ने के कारण बाजार में रौनक भी कम हो गई तथा दुकानदार अलाव जला कर या हीटर सेंककर दिन गुजार रहे हैं। वहीं लोग अपनी दिनचर्या का काम निपटा कर जल्दी घरों को लौट जाते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल