मसूरी – बधाई दें : रमेश जायसवाल जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग नैनीताल के बने अध्यक्ष।

मसूरी : मसूरी के अधिवक्ता रमेश जायसवाल जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग नैनीताल के अध्यक्ष नियुक्त किए गये जिससे मसूरी वासियों में खुशी की लहर है।


अधिवक्ता रमेश जायसवाल अधिवक्ता होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी है तथा समाज की सेवा में लगे रहते हैं। लेकिन अब उन्हें जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग नैनीताल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहां वह उपभोक्ताओं के विवादों को सुनेंगे व निर्णय देंगे। अधिवक्ता रमेश जायसवाल ने बताया कि उनकी नियुक्ति हाल ही में की गई है और उन्होंने नैनीताल जाकर पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति पर मसूरी में खुशी की लहर है तथा लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वर्तमान में वह मसूरी में सदभावना संस्था के अध्यक्ष होने के साथ ही अनेक संस्थाओं से जुड कर सेवा का कार्य करते रहते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल