CM धामी ने नई दिल्ली में CDS जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को दी श्रद्धांजलि।

देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 कामराज रोड नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष / विधायक मदन कौशिक ने भी जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल