मसूरी – जीरो प्वांइट पर खतरे की सबब बनी बेल को वन विभाग ने काटा।
मसूरी : लाइब्रेरी से लाल बहादुर शास्त्री जाने वाले मार्ग पर जीरो प्वांइट के समीप एक पेड़ से लटकी मोटी बेल आने जाने वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था जिस पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक ने इस बेल को हटाने के लिए कहा जिस पर वन विभाग मसूरी ने बेल को काट कर अलग कर दिया।
लाइब्रेरी से अकादमी जाने वाले मार्ग पर जीरो प्वाइंट के समीप पेड़ पर लटकी एक बड़ी बेल रोड पर आने जाने वाहनों के लिए खतरा बन गई थी तथा कई बार वाहन टकराते टकराते बच रहे थे। जिस पर अकादमी की ओर से वन विभाग मसूरी से कहा गया कि उक्त बेल को हटाया जाय। क्षेत्र के वन बीट अधिकारी दिवान सिंह नेगी ने बताया कि अकादमी के निदेशक के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर गई व बेल को काट दिया ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सके।
