HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा 06 फरवरी को आयोजित की जायेगी Ph.D. प्रवेश परीक्षा।
उत्तराखंड : हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल द्वारा पीएच०डी० प्रवेश परीक्षा आगामी 06 फरवरी 2022 (रविवार) को आयोजित की जायेगी। पीएच०डी० प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन आगामी 22 दिसम्बर 2021 से भरे जायेगें प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 तय की गई है।
प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय 41 विभिन्न विषयों में पीएच०डी० प्रवेश परीक्षा आयोजित करवा रहा है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० अजय कुमार खण्डूरी ने प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
