पुलिस अधीक्षक ने पार्किगों का किया निरीक्षण, चालानी कार्यवाही के दिये निर्देश।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पार्किंग चौड़ीकरण/समतलीकरण के साथ नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के दिये निर्देश।
उत्तरकाशी शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिये जनपद के नवनियुक्त एस0पी0 पी0के0 राय ने उत्तरकाशी के पार्किंग्स का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सुगम यातायात हेतु उनके द्वारा टीआई उत्तरकाशी को पार्किंग्स के समतलीकरण व चौड़ीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये साथ ही रुटीन चैकिंग अभियान चलाकर शहर के अन्दर नो पार्किग में खडे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा लांच ट्रैफिक आई एप्प का जनता मे बृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।
