मसूरी – किंक्रेग के पास पलटी कार, पर्यटक घायल।

मसूरी : शहर घूमने आये पर्यटकों की एक कार लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर नव निर्मित पार्किग के समीप रोड पर पलट गई, जिसमें सवार चालक सहित सभी छह लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस पहुंची व घायलों को 108 के माध्यम से उप जिलाचिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया।
मसूरी घूम कर वापस नोएडा जा रही एक कार (संख्या यूपी 16सीवाई 5745) अचानक किंक्रेग के समीप नव निर्मित पार्किंग के पास अनियंत्रित हो गई व रोड पर बिजली के खंबे से टकरा कर पलट गई।

घटना की सूचना एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस ने पुलिस को दी व मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर 108 के माध्यम से उप जिलाचिकित्साल पहुचाया। वहीं स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से पलटी कार को सीधा किया गया।

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों में चालक लल्लन कुमार पुत्र श्वि चंद्र महतो सहित मुकेश 47 पुत्र शत्रुघन पुर्वे निवासी ए 47 चौथी मंजिल गली नं 12 हिंडन बिहार सेक्टर 49 नोएडा, इंदू पूर्वे 34 पत्नी मुकेश कुमार, घायल है जबकि  कार्तिक 10 पुत्र मुकेश कुमार, मानसी 12 पुत्री मुकेश व संध्या 13 पुत्री मुकेश मामूली रूप से घायल है। सभी को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल