मसूरी – कांग्रेस को लगा करारा झटका, सतीश ढौंडियाल, गीता कुमाई, जसोदा शर्मा के साथ मुंस्लिम युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, नगर पालिका सभासद व पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कुमाई, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, व मुस्लिम समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को करारा झटका दिया है।
कुलडी क्षेत्र के एक होटल में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका मंत्री गणेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले दर्जनों लोगों का मार्ल्यापण, व पटका देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी में शामिल होने वालों का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित में बिना किसी भेदभाव के कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को पार्टी के रूप में नहीं परिवार के रूप में आगे बढाने का कार्य किया है। जो कांग्रेस में रहे और आज भाजपा में आये है उन्हें भाजपा की कार्यप्रणाली का पता चलेगा। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो वह जनता को भूल जाती है जबकि भाजपा बिना स्वार्थ के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मसूरी विधानसभा में इतने कार्य किए जितने पूरे प्रदेश के सभी सत्तर विधायकों ने नहीं किए होगे यही उनको सबसे अलग करता है उन्होंने कहा कि इस बार जीत का आंकड़ा 15 हजार से अधिक का होना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया व कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो जनता के हितों के लिए कार्य करने के साथ ही उनके दुःख सुख में हमेशा खड़ी रहती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा मात्रशक्ति व युवा शक्ति का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी प्रदेश के अकेले विधायक है जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं चाहे कोरोना काल रहा हो या किसी का दुःख सुख रहा हो। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया।
