आगामी चुनाव के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 70 लोगों को किया गया चिन्हित, हुई कार्यवाही।
मसूरी : आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मसूरी पुलिस ने चुनाव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 70 लोगों को चिन्हित किया गया
आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। जिसके दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने हेतु जनपद के थानों को चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा / गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही तथा वर्तमान में कोविड -19 महामारी के दृष्टिगत बिना मास्क /सोशल डिस्टेन्सिंग के उल्लंघन करने वालों के चालान करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना मसूरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.01.2022 को निम्नवत कार्यवाही की गयी।
1 – आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत चुनाव में शान्ति बनाये रखने हेतु कुलन70 लोगों के विरुद्ध 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
2- बिना मास्क के 05 चालान पर 2500 रुपये जुर्माना।
3- सोशल डिस्टेन्सिंग के उल्लंघन को 10 चालान 1000 रुपये जुर्माना।
