राज्य आंदोलनकारी जुगरान द्वारा निर्मित Video का किया अनावरण, Video के माध्यम से पूर्व CM हरीश रावत पर लगाये आरोप।
देहरादून : शनिवार को त्यागी रोड स्थित होटल में उत्तराखंड के शीर्ष आंदोलनकारियों ने रवीन्द्र जुगरान द्वारा निर्मित वीडीयो पोल पट्टी खोल का अनावरण किया। इस दौरान सुशीला बलोनी, उषा नेगी, विवेकानंद खंडूड़ी, प्रकाश सुमन ध्यानी व राज्य आंदोलनकारी राजीव तलवार आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर रवीन्द्र जुगरान ने वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें हरीश रावत (हरशु दा) ने विगत 29 वर्षों में उत्तराखंड के साथ कैसे विश्वास घात किया विशेष कर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उसका उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी सरकार बचाने के लिए वो टौप अप व आंख बंद करने की बात कर रहे हैं इसका जिक्र किया है। साथ ही अपनी ही कांग्रेस सरकार के मुखिया बनने पर नारायण दत्त तिवारी जी के विरोध में सड़क पर सार्वजनिक रूप से उतर कर कैसे अराजकता फैलाने का काम किया। साथ ही कैसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
