भाजपा प्रदेश में सरकार बनायेगी, जनता है साथ – गणेश जोशी
मसूरी : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी मेें मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कफलानी, सुवाखोली, बुरांस खंडा, सिल्ला सरोना आदि में सभाएं कर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
सुवाखोली में आयोजित सभा में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले कांग्रेस के दस साल विधायक रहे लेकिन वह क्षेत्र में नहीं आये जबकि जब से वह विधायक रहे यहां के हर दुख सुख में आये व क्षेत्र मे ंविकास कार्य किए। क्यों कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते वह जनता के बीच में रहते हैं। उन्होने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा करता है वहीं कांग्रेस के नेता दलाली करते हैं। कांग्रेस वाले जब सत्ता में आते है तो बहरे हो जाते है तब वह जनता की नहीं सुनते केवल अपनों की सुनते है और जब सत्ता से बाहर होते हैं तो अंधे हो जाते हैं उन्हें कोई दिखाई नहीं देता। कांग्रेस वाले कहते हैं कि विधायक अपने पांच कार्य बतायें जबकि उन्होंने एक गांव में ही पांच कार्य किए है। पूरी विधानसभा में इतने कार्य किए यह जनता बतायेगी। उन्होंने ग्रामीण जनता का आहवान किया कि उन्होंने हर चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा प्रत्याशी को दिए इस बार 95 प्रतिशत का वादा किया है उसे पूरा कर विरोधियों को सबक सिखाएं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने भी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर अनुज कौशल, मोहन सिंह नेगी, राम सिंह, सुंदर सिंह पयाल, अनीता जवाड़ी सुनीता डबराल सहित कई प्रधान, उपप्रमुख सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
