प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने सैकड़ों समर्थकों के संग किया जनसंपर्क, BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

नरेन्द्र नगर : निवर्तमान केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 14 बीघा, ढालवाला, शीशम झाड़ी मैं अपने सैकड़ों समर्थकों के संग जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


प्रचार कार्यक्रम संबोधन में सुबोध उनियाल ने भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए किए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि नरेन्द्र नगर विधानसभा समेत प्रदेश के लिए उन्होंने बहुत विकास कार्य किए है और आगे भी करते रहेंगे। जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो विकास कार्य और तेज गति से होंगे।
उन्होंने कहा वह नीर गड्डू वाटर इंटरनेशनल फॉल के रूप में विकसित करना चाहते हैं। ढालवाला के 62 करोड़ रुपए मंजूर कराकर ईको डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जा रहा है। इससे भी 500 से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कार्बेट की तर्ज यहां भी झील निर्माण कराकर 800 लोगों को रोजगार और हरिद्वार से तपोवन केबिल कार का निर्माण पर्यटकों की आमद बढ़ाने के विजन के साथ वह जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में राफ्टिंग को संगठित रूप में संचालित कर अंतर राष्ट्रीय स्तर डेस्टीनेशन के रूप में विकसित योजना का भी जिक्र किया। घंटा कर्म धाम और रानीताल आदि धार्मिक स्थलों को टूरिज्म सर्किट के माध्यम से और ज्यादा विकसित करने और जन समर्थन मिलने पर एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की बात भी कही।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल